लखनऊ में होटल के कमरे में युवक की संदिग्ध मौत:मुंह से निकल रहा था झाग; दूसरे राज्य से आया था: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा




लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक कमरे में बेहोश पड़ा मिला, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, नोएडा से चार दोस्त लखनऊ घूमने आए थे और होटल में ठहरे हुए थे। इनमें एक कमरे में दीपक और दीप्ति रुके थे, जबकि दूसरे कमरे में 26 वर्षीय सुधीर ठहरे हुए थे। इनके साथ एक दरोगा अरुण चौधरी भी मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि सुबह तीनों दोस्त घूमने के लिए बाहर चले गए थे। दोपहर में जब वे होटल लौटे तो सुधीर कमरे में बेहोश पड़े मिले। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। घबराए साथियों ने तुरंत डायल 112 पर करीब तीन बजे सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साथियों की मदद से युवक को तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *