लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में युवती से गैंगरेप, मारपीट और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 7 नामजद और 5-6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता पल्लवी सिंह (निवासी पिपरौली, बलिया) के मुताबिक, आरोपियों ने साजिश के तहत उसे एक होटल में बुलाया और वहां बंधक बना लिया। आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। साथ ही मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। जान से मारने की धमकी देने और हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में भूपेंद्र सिंह तोमर उर्फ आदित्य उर्फ मोनू, अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ सम्राट, काजल यादव, मोहम्मद आलम, नूर आलम, अभिषेक प्रताप सिंह और अनुराधा सिंह को नामजद किया गया है।
Source link