मानसरोवर और ट्रांसपोर्ट नगर में वाहन चोर पकड़े:3 आरोपी गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद




मानसरोवर और ट्रांसपोर्ट नगर, थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के मामलों का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 5 चोरी के वाहन बरामद किए हैं, जिनमें 4 स्कूटी और 1 मोटरसाइकिल शामिल है। डीसीपी साउथ के निर्देशन में मानसरोवर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही स्कूटी चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लक्की गुलराजानी (20) और विश्वजीत बर्मन उर्फ बाबू (27) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर कुल 4 चोरी की स्कूटी बरामद की गई। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जतिन उर्फ तन्ना (19) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने CCTV फुटेज, मुखबिर की सूचना और पूर्व अपराधियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *