इटावा में गुरुवार को गोवंश का सिर मिलने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। सतीश सोनी, दीपक पारेता और नरेंद्र पारेता के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई की मांग की। थाने में रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू कार्यकर्ताओं ने इटावा थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अजीत सिंह चौधरी ने बताया कि पशुपालन विभाग के चिकित्सक बोर्ड द्वारा गोवंश का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बोली- हर पहलू से होगी जांच एसएचओ ने स्पष्ट किया कि विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें।
Source link