Rajasthan Pension Stop? Samadhan Saathi WhatsApp Chatbot Solves Issues


राजस्थान में अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन और छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) से जुड़ी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों या ई-मित्र के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने लाभार्थियों की सुविधा के लिए‘समाधान साथी’ वॉट्सऐप चैटबॉट की शुरुआ

.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल, 2026) के अवसर पर इस नवाचार का शुभारंभ किया। इससे प्रदेश के करीब 90.44 लाख पेंशनर्स और लाखों छात्र सीधे लाभान्वित होंगे।

7690080055 पर करना होगा मैसेज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया- लाभार्थी अब कहीं भी, कभी भी अपनी पेंशन या स्कॉलरशिप का स्टेटस चेक कर सकेंगे। यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

ऐसे काम करेगा आपका ‘समाधान साथी’…

  • सबसे पहले मोबाइल में 7690080055 नंबर सेव करें।
  • वॉट्सऐप पर इस नंबर पर ‘Hello’ लिखकर भेजें।
  • चैटबॉट आपसे विकल्प पूछेगा- पेंशन या छात्रवृत्ति?
  • संबंधित विकल्प चुनकर अपना आवेदन नंबर या जरूरी जानकारी साझा करें।
  • सिस्टम तुरंत बता देगा कि आपकी पेंशन क्यों रुकी है या छात्रवृत्ति का स्टेटस क्या है।
राजस्थान में 90.44 लाख लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े हैं।

राजस्थान में 90.44 लाख लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े हैं।

घर बैठे होंगे ये 5 बड़े काम…

  • पात्रता और दस्तावेज : योजना के लिए आप पात्र हैं या नहीं और कौन से कागज चाहिए, इसकी सटीक जानकारी।
  • रुकी हुई पेंशन का कारण : अगर खाते में पैसे नहीं आए, तो चैटबॉट कारण के साथ समाधान भी बताएगा।
  • आवेदन में सुधार : ऐप के जरिए आवेदन की गलतियां पकड़ी जा सकेंगी और उन्हें सुधारा जा सकेगा।
  • आवेदन की स्थिति: स्कॉलरशिप या पेंशन का फॉर्म अभी किस लेवल पर पेंडिंग है, इसकी लाइव ट्रैकिंग।
  • सीधा मार्गदर्शन: आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइडेंस।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत का कहना है- इससे कामकाज में पारदर्शिता आएगी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत का कहना है- इससे कामकाज में पारदर्शिता आएगी।

बढ़ी हुई पेंशन का मिल रहा है लाभ राजस्थान में वर्तमान में 7 अलग-अलग श्रेणियों में 90.44 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। सरकार ने हाल ही में पेंशन राशि में बढ़ोतरी की है। पात्र लाभार्थियों को प्रति माह 1450 प्रति माह मिलते हैं। इससे पहले यह राशि ₹1250 थी।

मंत्री ने कहा- अन्य योजनाएं भी चैटबॉट से जुड़ेंगी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा- कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब समाधान सिर्फ एक मैसेज दूर है। जल्द ही विभाग की अन्य योजनाओं को भी इस चैटबॉट से जोड़ा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *