भोजपुर में झारखंड निवासी मजदूर की गला रेतकर हत्या:ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए आया था, आरोपी गिरफ्तार; खाने-पीने को लेकर हुआ था विवाद




भोजपुर में गला रेतकर झारखंड निवासी युवक की हत्या की दी गई। धारदार हथियार से गर्दन, हाथ और कंधा पर हमला किया गया है। मृतक शिवनाथ मुंडा(35) रांची जिला के बरहे गांव का रहने वाला था। तेतरडीह गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। घटना हसन बाजार थाना क्षेत्र की है। मृतक के बड़े भाई गोरख मुंडा ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ यहां काम करने आया था। मैं दूसर जगह काम करता हूं। गुरुवार को भाई से मिलने आया तो देखा कि खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पास जाकर चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। गांव के रंजीत लोहार ने कुदाल से मारा है। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में हसन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि रात में खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में दाब(धारदार हथियार) से हमला कर उसे मार डाला। घर में मचा कोहराम अभी परिजनों की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। अभी परिजन द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। आठ भाई-बहन में चौथे स्थान पर था। परिवार में पत्नी सरिता देवी, बेटी अनू, तनु, मनु और रेणु है। घटना के बाद में घर में कोहराम मच गया है। पत्नी, बच्चों और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *