लुधियाना में धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए चोरों ने मंदिर से देवी-देवताओं की मूर्तियां चोरी कर लीं। भगवान भोले शंकर के शिलविंग पर सजा चांदी का नाग भी चोरी कर लिया। मंदिर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर नजर आया। चोर मंदिर की दीवार तोड़ कर अंदर दाखिल हुआ। चोरी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा तो कुछ देर बाद 100-100 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पार्कों से मूर्तिंया और नाग देवता चांदी के मिले। एक मूर्ति तो बुरी तरह से खंडित मिली। बदमाश ने किस मंशा से चोरी की यह अब जांच का विषय है। 20-21 अप्रैल की दरमियानी रात को हुई चोरी शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार निवासी ऋषि नगर, हैबोवाल खुर्द ने पुलिस को बताया कि 20/21 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच एक अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति उनके द्वारा संभाले जा रहे मंदिर में दाखिल हुआ। आरोपी ने वहां से शिव परिवार की मूर्तियां, जिनमें माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और नाग देवता की मूर्तियां चोरी करके ले गया। इलाके की अलग-अलग पार्कों से मिली मूर्तियां और नाग सुबह जब घटना का पता चला तो इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना के कुछ समय बाद इलाके की अलग-अलग पार्कों से मूर्तियां और नाग मिले। चोर किस मंशा से चोरी की घटना को अंजाम देकर गया है ये अब जांच का विषय है। थाना पीएयू की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
Source link