सलूंबर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया:151 जगहों पर दी दबिश, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार




सलूंबर जिले में रविवार को पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। पूरे जिले में ‘एरिया डॉमिनेशन’ अभियान के तहत एक साथ दबिश दी गई। 36 टीमों का किया गठन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के सभी थानों से कुल 36 टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने 151 स्थानों पर छापेमारी की। इस अभियान के तहत पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 47 स्थाई वारंटों का निस्तारण किया। 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत पकड़ा गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की। इसमें 24 व्यक्तियों को धारा 170, 11 को धारा 129 और 3 को धारा 126-135 में पाबंद किया गया। 3 गिरफ्तारी वारंटों का किया निस्तारण इसके अलावा 3 गिरफ्तारी वारंटों का भी निस्तारण किया गया। पुलिस ने 36 हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और संपत्ति संबंधी अपराधियों की जांच कर उनसे पूछताछ की। इस पूरे अभियान में कुल 94 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आबकारी अधिनियम के तहत 5 मामले दर्ज किए गए, जबकि 4/25 आर्म्स एक्ट में एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *