धौलपुर कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा (315 बोर) बरामद किया है। पुलिस को 23 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराने शहर में श्री मनकामेश्वर हनुमान मंदिर के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध देसी कट्टा (315 बोर) बरामद किया गया। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय सूरज पुत्र मलखान, निवासी डबई मझरा झौंडा का पुरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उससे अवैध हथियार के स्रोत और संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ जारी है।
इस कार्रवाई में टाउन चौकी फरवरी के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) लोकेंद्र सिंह और हेड कॉन्स्टेबल सुभाष भास्कर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Source link