मगध यूनिवर्सिटी में पहली बार मेगा एलुमनी मीट:देश-विदेश में काम कर रहे पुराने छात्र, मंत्री और विधायक होंगे शामिल; भव्य आयोजन की तैयारी




मगध यूनिवर्सिटी में पहली बार 25 अप्रैल को मेगा एलुमनी मीट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन करेंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। हर स्तर पर कोर टीम की ओर से प्लानिंग हो रही है। कुलपति प्रो. एसपी शाही ने बताया कि यह सिर्फ मिलन नहीं, बल्कि यूनिवर्सिटी के भविष्य को नई दिशा देने का मंच होगा। देश-विदेश में काम कर रहे पुराने छात्र इसमें शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री डॉ. अशोक चौधरी और विधान परिषद सदस्य डॉ. नवल किशोर यादव के आने की संभावना है। इससे आयोजन का दायरा और बड़ा हो गया है। पहली बार इतने बड़े पैमाने पर पूर्ववर्ती छात्रों को एक मंच पर लाया जा रहा है। एलुमनी मीट का मकसद सिर्फ पुराने दिनों को याद करना नहीं है। पूर्व छात्रों के अनुभव और सुझाव से यूनिवर्सिटी को आगे बढ़ाने की योजना है। रिसर्च, इनोवेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी चर्चा होगी। यूनिवर्सिटी के पुराने गौरव को वापस लाने की कोशिश तेज की जाएगी।
हर स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है कुलसचिव डॉ. मंगलम ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेहमानों के ठहरने, सुरक्षा और स्वागत के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। हर स्तर पर मॉनिटरिंग हो रही है। संयोजक प्रो. निभा सिंह ने बताया कि एलुमनाई मीट में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। पूर्व छात्र अपने अनुभव साझा करेंगे। सम्मान समारोह रखा गया है। नेटवर्किंग से पुराने रिश्ते फिर मजबूत होंगे। वहीं, सीसीडीसी प्रो. संजय तिवारी ने कहा कि इसका सीधा फायदा छात्रों को मिलेगा। पुराने छात्रों की सफलता वर्तमान छात्रों के लिए मोटिवेशन बनेगी। पढ़ाई का माहौल और बेहतर होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *