वाराणसी के उदय प्रताप कालेज में हॉकी एस्ट्रो टर्फ का प्रधानमंत्री अपने वाराणसी दौरे पर उद्घाटन कर सकते हैं।इसे देखते हुए कार्यदायी संस्था और कालेज प्रशासन के साथ ही साथ जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में सीडीओ और अन्य अधिकारियों ने टर्फ के निर्माण कार्य की प्रगति मौके पर पहुंचकर जानी थी। टर्फ के मुख्य द्वार का काम भी एक-दो दिन में समाप्त हो जाएगा। वाराणसी का तीसरा एस्ट्रो टर्फ वाराणसी में एम्फीथियेटर, बीएचयू, लालपुर स्टेडियम के बाद यूपी कालेज में शहर का तीसरा एस्ट्रो टर्फ बनकर तैयार है। अंतराष्ट्रीय मानकों पर बना यह टर्फ 8.73 करोड़ की लगता से तैयार हो रहा है। इसे अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ (FIH) ने टर्फ की मान्यता संबंधित सर्टिफिकेट भी दे दिया है। इस टर्फ के बाद वाराणसी हॉकी को नया प्लेटफार्म मिल जाएगा। प्रधानमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 28 अप्रैल को वाराणसी संभावित दौरे पर आ रहे हैं। जहां काशिवासयों और पूरे पूर्वांचल को 5 हजार करोड़ से अधिक की सौगात दे सकते हैं। इसमें यूपी कालेज परिसर में ओलिंपियन ललित उपाध्याय की मांग पर बन रहे हॉकी एस्ट्रो टर्फ का उद्घाटन भी शामिल हो सकता है। इसके निर्माण के बाद अब इसकी फिनिशिंग की तैयारियां अंतिम चरण में है। हो सकेंगे नेशनल-इंटरनेशनल मैच वाराणसी के वरुणा पार इलाका हॉकी की नर्सरी कहलाता है। यहां कई सारे ओलिंपियन जन्मे हैं। इसमें हॉकी के ड्रिब्लिंग के जादूगर मोहम्मद शाहिद, सहित कई ओलिंपियन ने काशी का नाम रौशन किया। हाल ही में ललित उपाध्याय ने लगातार दो ओलिंपिक में भारत और काशी का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने ही इस एस्ट्रो टर्फ की मांग की थी ।
Source link