खून से लथपथ आईआईटी छात्रा से की थी हैवानियत:आरोपी पहले अलवर में सुसाइड का प्रयास कर चुका, 1 महीने पहले खरीदा था 45 हजार का मोबाइल




दक्षिण दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी से रेप और मर्डर मामले में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दिल्ली में युवती से हैवानियत की। पहले उसके सिर पर वार किया। फिर उसे घसीटकर लॉकर तक ले गया। उसके बाद खून से लथपथ युवती से रेप किया। यही नहीं आरोपी युवक लूडो गेम से जुआ खेलने का आदी हो गया था। एक महीने पहले ही उसने 45 हजार रुपए का मोबाइल खरीदा था। 2 दिन पहले ही उस मोबाइल को वापस गिरवी रखकर मोबाइल विक्रेता से 10 हजार रुपए का मोबाइल लेकर गया था। अलवर पुलिस ने दुकानदार से मोबाइल भी जब्त कर लिया है। चार्जिंग केबल से उसका गला घोंटा था दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी युवक 22 अप्रैल को सुबह 6:49 बजे अतिरिक्त चाबी से दरवाजा खोलकर घर में दाखिल हुआ और छत पर स्टडी रूम पहुंचा। वहां आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट छात्रा पढ़ाई कर रही थी। आरोपी ने भारी वस्तु से सिर पर कई वार कर उसे बेहोश किया। इसके बाद चार्जिंग केबल से उसका गला घोंटा। आरोपी ने खून से लथपथ हालत में ही युवती से रेप किया। लहूलुहान युवती को घसीटकर नीचे ले गया आरोपी ने बताया है कि इसके बाद वह लहूलुहान युवती को सीढ़ियों से घसीटकर नीचे ले गया, ताकि उसके अंगूठे (फिंगर प्रिंट) का इस्तेमाल कर लॉकर खोल सके। यह कोशिश नाकाम रही तो स्क्रूड्राइवर से लॉकर तोड़कर नकदी और गहने ले लिए। उसने खुद के कपड़ों पर खून देखा तो पीड़िता के भाई की पैंट और चप्पल पहनकर फरार हो गया। आरोपी ने जघन्य अपराध किया अलवर एसपी सुधीर चौधरी का कहना है कि आरोपी ने जघन्य अपराध किया है। उसके परिवार के लोगों को भी डिटेन किया गया था। बाद में पता चला कि उसका भाई भी दिल्ली में रहता है। तब उससे संपर्क करने के बाद आरोपी की लोकेशन का पता लगा। उसके बाद उसे अरेस्ट किया जा सका। आरोपी पहले सुसाइड का प्रयास भी कर चुका है। एंबुलेंस से लिफ्ट लेकर दिल्ली पहुंचा था अलवर में जिस महिला से रेप किया उससे 2 घंटे पहले ही उसके पति के साथ किसी शादी में गया था। वहां से बिना खाना खाए वापस लौट गया। गांव आते ही महिला से रेप किया उसके बाद दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस से एंबुलेंस से लिफ्ट लेकर दिल्ली पहुंचा। वहां सुबह पहुंचते ही युवती की हत्या कर रेप की वारदात को अंजाम दिया। अलवर पुलिस सीन रिक्रिएट करने के लिए आरोपी को आज ही दिल्ली से राजगढ़ ला सकती है। ————– ये खबर भी पढ़िए दोस्त की पत्नी से रेप कर एंबुलेंस से दिल्ली भागा:डुप्लीकेट चाबी से IRS अफसर के घर में घुसा आरोपी; बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या की दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की रेप के बाद हत्या करने से पहले आरोपी ने अपने दोस्त की पत्नी से भी रेप किया था। दोनों वारदात के बीच लगभग 7 से 8 घंटे का अंतर रहा। (पढ़िए पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *