कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत:2021 में थी गई, चाइल्ड केयर का करती थी काम, पार्क की बेंच पर मिली लाश

[ad_1]


पंजाब के लुधियाना से कनाडा गई 24 वर्षीय युवती अनमोलदीप कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना कनाडा के ओंटारियो प्रांत में सामने आई है, जिससे परिवार में मातम छा गया है। युवती 2021 में विदेश गई थी। पार्क में बेंच पर बैठे हुई मौत जानकारी के अनुसार अनमोलदीप कौर रोजाना की तरह जॉर्जियन कॉलेज बैरी और अपने घर के बीच स्थित एक पार्क में सैर करने गई थी। वहीं पार्क की एक बेंच पर बैठे-बैठे उसकी मौत हो गई। पार्क में मौजूद लोगों ने जब उसे हिलाकर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद तुरंत कनाडा पुलिस को सूचना दी गई। वीरवार को जैसे ही यह दुखद खबर लुधियाना के नई आबादी अकालगढ़ सुधार बाजार स्थित उसके घर पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। घर में लोगों का तांता लग गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 2021 में गई थी कनाडा अनमोलदीप के पिता, सेना से रिटायर्ड सूबेदार परमिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी 2021 में कनाडा गई थी। वह वहां पढ़ाई के साथ चाइल्ड केयर का काम कर रही थी और वर्क परमिट पर रह रही थी। करीब एक साल पहले उसने पीआर (Permanent Residency) के लिए भी आवेदन किया था। मां को विदेश बुलाने के लिए किया था विजिटल वीजा का आवेदन उन्होंने बताया कि अनमोलदीप ने हाल ही में अपनी मां अमरदीप कौर को विजिटर वीजा पर कनाडा बुलाने के लिए भी आवेदन किया था और जल्द वीजा मिलने की उम्मीद थी। परिवार के अनुसार, अनमोलदीप ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। सीसीटीवी में खंगाल रही पुलिस फिलहाल कनाडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। परिवार के बेटे दिलप्रीत सिंह, जो अमेरिका में रहते हैं, कनाडा के लिए रवाना हो रहे हैं। पिता ने बताया कि वे मूल रूप से माणुके गांव के रहने वाले हैं और गांव की समाजसेवी संस्था की मदद से शव को भारत लाया जाएगा। परमिंदर सिंह ने आत्महत्या की किसी भी संभावना से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *