भोजपुर में करंट लगने से छात्र की मौत:खेत की ओर घूमने जा रहा था, टूटे अर्थिंग की चपेट में आने से हादसा; बचाने के दौरान पिता झुलसे

[ad_1]


भोजपुर में करंट लगने से एक छात्र की मौत हो गई। बेटे को बचाने के चक्कर में पिता झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना तियर थाना क्षेत्र के उत्तरदहां गांव की है। मृतक की पहचान राजेंद्र यादव के पुत्र विकास कुमार(20) के तौर पर हुई है। ग्रेजुएशन में पढ़ता था। साथ ही डिफेंस की तैयारी कर रहा था। सेना में जाने का सपना था पिता पेशे से किसान हैं।
ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया बड़े चाचा सीताराम यादव ने बताया कि तेज हवा के कारण घर से 500 मीटर दूर पोल से अर्थिंग टूटकर लटका हुआ था। विकास अपने खेत की ओर घूमने के लिए जा रहा था। टूटे अर्थिंग की चपेट में आकर वो छटपटाने लगा। पड़ोसियों से जानकारी मिलते ही राजेंद्र मौके पर पहुंचे। बिना कुछ सोचे-समझे बेटे को बचाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान वो भी करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह दोनों को तार से अलग किया। तत्काल जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद विकास को मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम परिवार में मां प्रभावती देवी, भाई सुनील कुमार, दो बहन लालझारो कुमारी और मनीषा है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मां और परिवार के सदस्यों रो-रोकर बुरा हाल है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *