पहाड़ी नगर पालिका EO व्यापारियों को करते हैं परेशान:बाजार बंद कर व्यापारियों ने SDM कार्यालय पर दिया धरना, शिकायत करने पर दिये नोटिस

[ad_1]


डीग जिले के पहाड़ी नगर पालिका के EO के खिलाफ व्यापारियों ने आज बाजार बंद किया। साथ ही SDM कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है की EO राजकुमार कस्बे में द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रहे हैं। उनकी अगर कोई शिकायत कर देता है तो, वह शिकायतकर्ता को UD टैक्स और अतिक्रमण के नोटिस भेजकर परेशान करते हैं। टूटी सड़क की शिकायत की थी व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि पहाड़ी कस्बे की सड़क टूटी पड़ी थी। जिसके कारण नाली रुकी हुई थी। नाली रुकी होने के कारण नाली का पानी सड़क पर आ रहा था। आने जाने वाले लोग काफी परेशान हो रहे थे। स्थानीय लोगों ने व्यापारी मनोज जैन को इस समस्या से अवगत करवाया। इस पर मनोज जैन ने मौके का फोटो लेकर SDM को भेजा और समस्या का समाधान करने की अपील की गई। EO व्यापारियों को करते हैं परेशान कुछ लोगों ने नगर पालिका EO राजकुमार को बताया कि व्यापारी मनोज जैन ने आपकी शिकायत की है। उसके बाद से नगर पालिका के EO मनोज जैन को UD टैक्स, अतिक्रमण के नाम पर परेशान कर रहे हैं। इसके अलावा 14 अप्रैल को कस्बे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश था। क्योंकि यह कार्रवाई पक्षपात में की गई थी। शिकायत के बाद EO ने भेजे नोटिस किसी का मकान दुकान छोड़ा और, कई व्यापारियों का तोड़ा गया। फिर से व्यापारी मनोज जैन ने इस कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाई तो, उनके एक वीडियो के जरिए उनका दुष्प्रचार किया गया। मनोज जैन की सामाजिक छवि की धूमिल किया गया। व्यापारी के पेट्रोल पंप से नाला निकालने की कोशिश 7 दिन पहले पहाड़ी क़स्बे में सड़क का निर्माण किया गया। सड़क की गुवाक्ता को लेकर व्यापारी मनोज जैन और अन्य व्यापारियों ने SDM से कहा तो, नगर पालिका ने षड्यंत्र रचकर मनोज जैन के पेट्रोल पंप से जबरन नाले निकालने की कोशिश की जा रही है। EO के खिलाफ बाजार बंद नगर पालिका EO की इस कार्रवाई से व्यापारी काफी डरे हुए हैं। इसलिए आज व्यापारियों ने बाजारों को बंद किया है और, SDM से EO के बारे में बात करेंगे। EO द्वेषपूर्ण इस तरह की करवाई कर रहा है। आज सभी व्यापारियों ने मुख्य बाजार के चौराहे पर EO के खिलाफ धरना दिया और, रैली निकालकर SDM कार्यालय पहुंचे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *