[ad_1]
जालंधर के 120 फुटी रोड पर गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान जनता ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि बुकिंग के 25 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे, जबकि ब्लैक मार्केट में भारी कीमतों पर गैस उपलब्ध है। मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को शांत कराया। 14 दिनों से भूखे बच्चे, दफ्तर पर लटका ताला बस्ती बाबा खेल इलाके में गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। प्रदर्शन कर रही ममता देवी ने बताया कि सिलेंडर बुक किए हुए 14 से 25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सप्लाई का कोई अता-पता नहीं है। आलम यह है कि घरों में चूल्हा न जलने के कारण बच्चे भूखे रहने को मजबूर हैं। अमन गैस एजेंसी के खिलाफ फूटा गुस्सा स्थानीय निवासी अमरू ने बताया कि उन्हें 5 दिन पहले मैसेज आया था कि सिलेंडर मिल जाएगा। लेकिन जब वे एजेंसी पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। लोगों का आरोप है कि एजेंसी संचालक फोन नहीं उठा रहे और दफ्तर बंद करके बैठ गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। ब्लैक में ₹3000 का मिल रहा सिलेंडर प्रदर्शनकारियों ने एक गंभीर आरोप यह भी लगाया कि जहां आम उपभोक्ताओं को कानूनी तौर पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, वहीं ब्लैक मार्केट में गैस की कोई कमी नहीं है। लोगों के मुताबिक 3000 रुपए तक की भारी कीमत वसूल कर सिलेंडर अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं। दिहाड़ीदार मजदूरों के लिए इतनी बड़ी रकम देना नामुमकिन है। पुलिस ने खुलवाया जाम, दिया आश्वासन हंगामे की सूचना मिलते ही बस्ती बाबा खेल के एसएचओ जतिंदर सिंह पुलिस बल के साथ 120 फुटी रोड पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया। एसएचओ ने कहा कि उन्होंने गैस एजेंसी के अधिकारियों से बात की है और जल्द ही सप्लाई बहाल करवाकर लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
[ad_2]
Source link