रायबरेली में 50 आंगनबाड़ी केंद्र लोकार्पित:सदर विधायक अदिति सिंह ने स्मार्टफोन भी वितरित किए

[ad_1]


रायबरेली जनपद में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सदर विधायक अदिति सिंह ने राही और अमावाँ ब्लॉक में कुल 50 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया। विधायक अदिति सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 95 आंगनबाड़ी केंद्रों का लक्ष्य है। इनमें से 50 का लोकार्पण हो चुका है, जबकि शेष 45 केंद्रों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इनका लोकार्पण भी आगामी कुछ महीनों में कर दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 411 स्मार्ट फोन भी वितरित किए गए। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे सरकारी योजनाओं और डेटा प्रबंधन को अधिक सुगमता से संभाल सकें। अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से रायबरेली सदर विधानसभा को प्रदेश में सर्वाधिक आंगनबाड़ी केंद्रों की सौगात मिली है। उन्होंने जिला प्रशासन और बाल विकास विभाग की टीम को उनके समर्थन के लिए बधाई दी। विधायक ने विश्वास जताया कि इन केंद्रों से स्वास्थ्य और पोषण के स्तर में बड़ा सुधार आएगा। सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा, “जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। इन केंद्रों के बनने से क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। डिजिटल इंडिया के तहत स्मार्ट फोन वितरण से हमारी बहनों के काम में पारदर्शिता और आसानी आएगी।”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *