कन्नौज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाई:पारिवारिक कलह से तंग आकर घर में दी जान, पति-पत्नी के बीच हुई थी कहासुनी




कन्नौज के विधूना के कछपुरा स्थित एक सरकारी स्कूल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धर्मेंद्र शाक्य (28) ने गृह कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आज सुबह अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना खडनी चौकी क्षेत्र के गांव कर्री की है। बताया जा रहा है कि सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद धर्मेंद्र ने करीब 11 बजे घर के अंदर कमरे में छत के कड़े से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। धर्मेंद्र शाक्य स्वर्गीय सत्यराम शाक्य के पुत्र थे। उनके पिता सरकारी शिक्षक थे, जिनकी लगभग तीन साल पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। पिता के निधन के बाद धर्मेंद्र को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी मिली थी। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। खडनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनके अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *