सीकर के रींगस में ड्यूटी पर तैनात ASI के साथ कार सवार 3 युवकों ने मारपीट की। इन युवकों ने ASI के साथ अभद्रता की और वर्दी भी फाड़ दी। मारपीट में ASI के आंख, चेहरे और शरीर के कई अंगों पर चोटें आई है। पुलिस ने ASI पर हमले के आरोपी कार जब्त करने के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि 1 अन्य की तलाश की जा रही है। ASI ने आरोपियों के खिलाफ रींगस थाने में मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है। नो एंट्री में गाड़ी ले जाने को लेकर किया विवाद
थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया- रविवार को कामदा एकादशी पर रींगस स्थित बाबा श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही हो रही थी। इस लिए व्यवस्था संभालने के लिए लाखनी मोड़ पर ASI सांवतराम गुर्जर की ड्यूटी लगाई गई थी। शाम करीब 4 बजे वह गाड़ियों को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट कर रहे थे। इस दौरान एक कार आई, जिसमें 3 युवक बैठे थे। ये तीनों युवक नो एंट्री वाले रास्ते से गाड़ी ले जाने को लेकर विवाद करने लगे। इन लोगों ने पहले ASI के साथ अभ्रदता की और फिर मारपीट कर कर वर्दी फाड़ दी। हमले में सांवतराम की आंख, चेहरा समेत शरीर के कई अंगों पर चोटें आई। दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कार जब्त
सुरेश कुमार ने बताया- घटना की सूचना पर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार सवार युवक अनूल कुमार निवासी लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और धर्मवीर कुमार निवासी सैदपुर, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कार को भी जब्त कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। ASI की रिपोर्ट पर आरोपी युवकों के खिलाफ मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है। जांच में सामने आया है कि फरार आरोपी महेंद्र कुमार जांगिड़ रींगस के एक वाटर पार्क में काम करता है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
…. यह खबर भी पढ़ें सीकर में पुलिसकर्मियों को थप्पड़ मारे, बाल पकड़कर खींचा,VIDEO:नाबालिग से रेप के आरोपी को पकड़ने गए थे, परिवार ने घेरकर पीटा सीकर में पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट हुई है। नाबालिग से रेप के आरोपी को पकड़ने पहुंचे 2 कॉन्स्टेबल पर परिवार ने हमला कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link