लुधियाना में दुकान में चोरी:शटर तोड़ एलईडी टीवी, पंखे और नकदी लेकर फरार; वारदात सीसीटीवी में कैद




लुधियाना में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला ढंडारी खुर्द मार्केट का है जहां रविवार तड़के बेखौफ चोरों ने एक मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने न केवल दुकान का शटर तोड़ा बल्कि बड़े आराम से एलईडी टीवी पंखे और नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार राम जीत साहू ने बताया कि रोज की तरह वह अपनी दुकान साहू टेलीकॉम को बंद करके घर गए थे। रात करीब 2:30 बजे गली में रहने वाले कुछ स्थानीय लोगों ने देखा कि उनकी दुकान का शटर ऊपर उठा हुआ है। पड़ोसियों ने तुरंत राम जीत साहू को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मालिक करीब 3:00 बजे मौके पर पहुंचे। दुकान के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था और रैक खाली थे। ऐसा लग रहा था जैसे चोरों ने काफी समय लगाकर कीमती सामान को छांटा और फिर चोरी की। CCTV में कैद लिफाफों में भरकर ले गए सामान जब दुकानदार ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें दो संदिग्ध युवक दुकान के अंदर दाखिल होते साफ नजर आ रहे हैं। फुटेज के अनुसार चोर बड़े शातिराना ढंग से दुकान के अंदर घुसे। सीसीटीवी में दिखा दो चोर दुकान में दाखिल हुए और काउंटर खंगालने लगे।वे एक बड़ा एलईडी टीवी (LED TV) और एक स्टैंडिंग पंखा उठाते नजर आ रहे हैं। गल्ले में रखे कुछ खुले पैसे और नोटों के बंडल उन्होंने एक बड़े लिफाफे में भरे।आरोपी बड़े आराम से सामान समेट कर वहां से रफूचक्कर हो गए। 1 लाख से ऊपर का नुकसान, पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल पीड़ित राम जीत साहू के अनुसार प्रारंभिक जांच में करीब 1 लाख रुपये से अधिक के सामान और नकदी की चोरी का अनुमान है। उन्होंने इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और नाइट पेट्रोलिंग पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस की गश्त इलाके में सक्रिय होती तो इतनी व्यस्त मार्केट में चोर इस तरह शटर तोड़कर वारदात को अंजाम नहीं दे पाते। जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *