सिटी रिपोर्टर| बेगूसराय हर्ष गार्डन में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आई.ए.पी.), बेगूसराय शाखा द्वारा आयोजित “फ़र्स्ट बिहार एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह सम्मेलन राज्य में बाल तंत्रिका रोगों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुआ। सम्मेलन में डॉ. एम. सिंगारवेलु ( आई.ए.पी. सेंट्रल प्रेसिडेंट), डॉ. उदय बोधनकर (आई.ए.पी. सेंट्रल पूर्व प्रेसिडेंट) डॉ. विजय जैन ( ए.ओ.पी.एन. बिहार प्रेसिडेंट), डॉ विनीत वानखेडे (सेन्ट्रल ए.ओ.पी.एन सेक्रेटरी), डॉ शशि बीपी सिंह ( ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन) सहित बिहार एवं देश के विभिन्न हिस्सों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों, बाल रोग विशेषज्ञों एवं न्यूरोलॉजिस्ट ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में मिर्गी, विकासात्मक विलंब, नवजात न्यूरोलॉजिकल समस्याएं एवं अन्य जटिल तंत्रिका रोगों के निदान एवं आधुनिक प्रबंधन पर विस्तृत वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए। सम्मेलन में ए.ओ.पी.एन. बिहार स्टेट चैप्टर की स्थापना की गयी विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यानों में नवीनतम अनुसंधान, तकनीकी प्रगति एवं क्लीनिकल अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित चिकित्सकों को अपने ज्ञान एवं कौशल को अद्यतन करने का अवसर मिला। साथ ही, युवा चिकित्सकों के लिए यह मंच प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक साबित हुआ।
Source link