अमृतसर| गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में श्री जानकी नवमी के उपलक्ष्य में रविवार को श्री रामचरितमानस का पाठ शुरू किया गया। यह 25 अप्रैल तक चलेगा। धर्मपाल अरोड़ा की अध्यक्षता में सुबह 8 से 9 बजे तक चले पाठ दौरान भजन संकीर्तन भी किया। संगीतमय धुन पर धर्मपाल अरोड़ा द्वारा किए पाठ में डॉ. रवि अरोड़ा, गोपाल, सतीश कुमार, विक्की कुमार, विनय कुमार, पवन कुमार, राजकुमार ने भी सेवा निभाई। धर्मपाल ने बताया कि यह पाठ 25 अप्रैल तक रोजाना होंगे।
Source link