देवी तालाब में धर्म प्रचार के लिए 37 सालों से हर महीने भजन संध्या, वार्षिक समागम में 51 भजन पार्टियां सम्मानित की गईं



.

ट्रस्ट महाकाली मंदिर में भजन संध्या के दौरान क्या बातां चिंतपूर्णी दरबार दीयां…, मैया तेरी चुनरी नू सितारे लगे हुए ने ऐना दीता दातिए नजारे लगे होए ने…, जैसे भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। ट्रस्ट के सदस्य अशोक सोबती ने बताया कि धर्म का प्रचार करने के लिए 1989 में श्री देवी तालाब स्थित ट्रस्ट महाकाली माता मंदिर में भजन संध्या करवाई गई थी। धीरे-धीरे धार्मिक आयोजन करते रहे और धर्म का प्रचार होता गया।

बहरहाल, ट्रस्ट महाकाली माता मंदिर में वार्षिक सम्मेलन श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया। सुबह से ही मां के दर्शनों के लिए भक्तजनों ने दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों एवं लाइटों के साथ खास रूप से सजाया गया। भक्तों ने मां के जयकारों व भजनों का गुणगान करके दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूजन के बाद भक्तों ने ज्योति प्रज्जवलित करके भव्य आरती के दर्शन किए।

संस्था के मुख्य सदस्य योगेश्वर शर्मा, अशोक सोबती, दिनेश सागर, अश्वनी कुमार ने बताया कि वार्षिक समारोह राम रतन देवेश्वर, पं. मदन मोहन देवेश्वर, पं. राम निरंजन देवेश्वर की याद में करवाया गया। जिसमें प्रबंधक कमेटी की ओर से 51 भजन पार्टी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भक्तों ने महाकाली के भजनों का आनंद उठाया।

मेंबर : योगेश्वर शर्मा, प्रवीण देवेश्वर, अशोक सोबती, प्रिंसीपल समीर शर्मा, पवन अब्बी, अश्वनी मिंटा, रंजीत गुप्ता, चंद्रमोहन ढींगरा, संजीव साहनी, राजेश शर्मा, मोनू सरीन, राजिंदर कपूर, पवन कुमार, रविंदर शर्मा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *