400 मी. ऊंची टेकरी पर विराजे महावीर, 200-साल पुराना है….मंदिर:भोपाल के टीटीनगर जिनालय में है 11 फीट ऊंची महावीर प्रतिमा, कमल आसन पर हैं विराजमान




भोपाल भगवान महावीर का जन्म कल्याणक 30 मार्च को मनाया जाएगा। शहर में यूं तो बहुत से जिनालयों में भगवान महावीर की प्रतिमाएं है, परंतु सबसे बड़ा मंदिर 400 मीटर ऊंची मनुआभान की टेकरी पर स्थित है। ये मंदिर दो सौ साल से अधिक पुराना है। राजा भोज के दरबार में हास-परिहास के लिए प्रसिद्ध मनुआभान ने इस टेकरी पर तपस्या की और बाद में वे मानतुंगाचार्य के नाम से विख्यात हुए। उन्हीं के नाम पर इसे मनुआभान की टेकरी कहा जाने लगा। 2001 में मंदिर का जीर्णोद्वार हुआ और यहां महावीर प्रतिमा की स्थापना की गई, तब इसका नाम महावीर गिरी हो गया। टेकरी : पद्मासन मुद्रा में महावीर स्वामी
प्रतिमा की ऊंचाई : 4 फीट
निर्माण : 2001 खासियत साकेत नगर : मुनिश्री ने कराई थी प्रतिष्ठा प्रतिमा की ऊंचाई : 6.6 फीट
निर्माण : 2008 खासियत टीटी नगर : वियतनाम से मंगाया पत्थर प्रतिमा की ऊंचाई : 11 फीट
निर्माण : 65 साल पूर्व खासियत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *