लालजीत भुल्लर का फोन बरामद नहीं कर पाई पुलिस:भुल्लर के पट्‌टी दफ्तर में लगा डीवीआर भी पुलिस नहीं कर पाई बरामद




अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउस कारपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में पुलिस अभी तक आरोपी बर्खास्त मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का मोबाइल रिकवर नहीं कर पाई। यही नहीं पुलिस लालजीत भुल्लर के पट्‌टी तरनतारन दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी रिकवर नहीं कर सकी। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि भुल्लर से अभी मोबाइल व डीवीआर रिकवर करवाना बाकी है। पुलिस की इसी दलील पर अमृतसर की कोर्ट ने लालजीत सिंह भुल्लर को फिर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। जानकारी के अनुसार गगनदीप सिंह रंधावा का मोबाइल फोन परिवार ने पुलिस को दे दिया है। मोबाइल फोन रिकवरी के लिए मिली रिमांड लालजीत भुल्लर के सहयोगी व एडवोकेट हीरा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पुलिस ने कोर्ट में कहा कि लालजीत सिंह भुल्लर का मोबाइल फोन व दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर रिकवर करना है। इसके लिए पुलिस ने पांच दिन का रिमांड मांगा था लेकिन कोर्ट उन्हें तीन दिन का रिमांड दिया है। एडवोकेट हीरा सिंह ने इस बात की पुष्टि भी की है कि अभी तक लालजीत भुल्लर का मोबाइल पुलिस ने रिकवर नहीं किया है। एडवोकट हीरा ने ही बताया कि डीएम रंधवा का मोबाइल फोन परिवार ने पुलिस को सौंप दिया। पहले पांच दिन और अब तीन दिन की मिली रिमांड डीएम रंधावा ने 21 मार्च तड़के सल्फाश निगला और वीडियो बनाकर अपनी मौत का जिम्मेदार लालजीत भुल्लर को बताया। 21-22 मार्च की मध्यरात्रि में लालजीत सिंह भुल्लर, उसके पिता सुखदेव सिंह, पीए दिलबाग सिंह व दो अन्य पर पर्चा दर्ज हुआ। पुलिस ने 23 मार्च को लालजीत भुल्लर मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया। 24 मार्च को उसे कोर्ट में पेश किया और पांच दिन की पुलिस रिमांड ली। रविवार को पुलिस ने फिर से कोर्ट में पेश किया और अब उन्हें तीन दिन की रिमांड मिली है। सुखदेव सिंह व दिलबाग सिंह नहीं हुए गिरफ्तार पुलिस पॉलिटिकल और पब्लिक प्रेशर में बर्खास्त मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार कर दिया लेकिन उसके पिता आरोपी सुखदेव सिंह व पीए दिलबाग सिंह को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। जबकि लालजीत सिंह भुल्लर पांच दिन से पुलिस रिमांड पर है। दो अन्य कौन थे अभी तक नहीं हुआ खुलासा डीएम रंधावा के सुसाइड केस में तीन लोगों पर बाइनेम और दो अज्ञात पर FIR हुई है। पुलिस पांच दिन की रिमांड में लालजीत सिंह भुल्लर से यह भी नहीं पता कर पाई कि आखिर उस समय दफ्तर में वो दो लोग कौन थे। डीएम के परिवार का दावा, 13 मार्च को 13 बार भुल्लर ने की कॉल डीएम रंधावा का परिवार घटना के दिन से ही लालजीत सिंह भुल्लर का मोबाइल फोन व उसके दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने की मांग कर रहा है। डीएम रंधावा की बेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस दावा किया था कि 13 मार्च को लालजीत भुल्लर के मोबाइल से उसके पापा को 13 कॉल आई हैं। भुल्लर पर आरोप हैं कि 13 मार्च को उसने अपने दफ्तर में डीएम रंधावा को बुलाकर जलील किया और उसके साथ मारपीट की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *