जालंधर के PAP चौक के पास भीषण हादसा:ई-रिक्शा की टक्कर से मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा चालक




जालंधर के पीएपी (PAP) चौक के पास एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसा में बाइक का अगला हिस्सा, हैंडल और एक्सल पूरी तरह टूट चुके हैं। गनीमत यह रही कि मोटरसाइकिल सवार मनोज कुमार की जान बच गई। इस हादसे में मनोज को मामूली चोटें आई हैं और उनका मोबाइल फोन भी चकनाचूर हो गया है। आरोपी ई-रिक्शा चालक घायल की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार नाम के व्यक्ति, जो रामा मंडी क्षेत्र में मिलिट्री बूट बनाने का काम करते हैं, अपने काम से वापस घर बस्ती पीर दाद की ओर जा रहे थे। जब वे पीएपी चौक के पास पहुंचे, तो अचानक एक ई-रिक्शा चालक ने बिना कोई संकेत दिए या मुड़ने का इशारा दिए अपनी गाड़ी अचानक क्रॉस कर दी। मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना से बचने के लिए पूरी ताकत से ब्रेक लगाए, लेकिन ई-रिक्शा इतनी अचानक सामने आया कि टक्कर को टाला नहीं जा सका। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल का अगला टायर और हैंडल वाला हिस्सा शरीर से अलग होकर टूट गया। पीड़ित मनोज ने बताया की ई-रिक्शा चालक ने रुककर यह पूछने की भी जहमत नहीं उठाई कि मुझे चोट लगी है या नहीं। वह अपना रिक्शा लेकर तुरंत मौके से फरार हो गया। इस हादसे में मनोज कुमार को हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर मामूली चोटें आई हैं। मोटरसाइकिल के साथ-साथ उनका मोबाइल फोन भी पूरी तरह टूट गया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस इलाके में अक्सर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है, लेकिन हादसे के समय कोई भी वहां मौजूद नहीं था। पीड़ित ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *