भागलपुर में इंजीनियर ने रचाई दूसरी शादी:हरियाणा से ससुराल पहुंची पहली पत्नी, हाईवोल्टेज ड्रामा; बोली- 2018 से ही प्रताड़ित किया जा रहा




भागलपुर में इंजीनियर ने पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी कर ली। सूचना मिलने पर पहली पत्नी ससुराल पहुंची और जमकर हंगामा किया। ससुर और सास पर मारपीट का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र की है। महिममा गोविंदपुर गांव निवासी अरविंद शर्मा के इंजीनियर पुत्र शंकर शर्मा(35) की शादी वर्ष 2018 में नरेंद्र शर्मा की बेटी काजल शर्मा(27) से हुई थी। शादी में दहेज के तौर पर चार लाख रुपए कैश, तीन लाख रुपए का चेक, सोना-चांदी के आभूषण और घरेलू सामान दिए गए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही शंकर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगे। पति ने कहा साथ नहीं रखेंगे शंकर मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उनकी पोस्टिंग हरियाणा के गुरुग्राम में थी, जहां काजल भी उनके साथ रहती थी। वर्ष 2021 में नौकरी के सिलसिले में पत्नी के साथ पटना आ गए। साल 2024 तक दोनों वहीं रहे। इस बीच काजल पिता के हरियाणा गुरुग्राम स्थित घर पर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने चली गई। इसके बाद शंकर ने अपना तबादला कराकर अप्रैल 2024 में हाजीपुर ज्वॉइन कर लिया। इसके बाद से दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगा। आरोप है कि वर्ष 2025 में शंकर ने किसी अन्य लड़की से चोरी-छिपे दूसरी शादी कर ली, जिसकी जानकारी काजल शर्मा को हो गई। पूछताछ करने पर कहा कि अब तुम्हें साथ नहीं रखेंगे। मेरे पहुंचने पर दूसरी पत्नी फरार हो गई काजल ने बताया कि उसके पति ने सन्हौला क्षेत्र की रहने वाली निशा उर्फ नीतू नूतन से गुप्त रूप से विवाह कर लिया। रामनवमी के दिन दूसरी पत्नी को अपने घर लेकर आए थे। इसकी जानकारी मिलने पर हरियाणा से भागलपुर स्थित अपने ससुराल गोविंदपुर पहुंची। वहां पहुंचने पर ससुर अरविंद शर्मा, सास अनीता देवी और अन्य परिजनों ने उसके और उसकी मां के साथ मारपीट की। इस बीच निशा घर से फरार हो गई। दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था घटना के बाद काजल शर्मा ने सन्हौल थाना में अपने पति शंकर शर्मा, ससुर अरविंद शर्मा और सास अनीता देवी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही, उसके रहते हुए पति ने दूसरी शादी कर ली और अब उसे रखने से भी इनकार कर रहा है। गुरुग्राम स्थित एक फ्लैट उसके नाम किया गया था, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने पर अधिकार नहीं पा सके। नहीं तो जमीन बेच देते। पुलिस छानबीन कर रही है वहीं, इस संबंध में थानेदार रुपेश कुमार ने बताया कि मामला कोर्ट में अधीन है। मारपीट का आवेदन मिला है। जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *