प्रतापगढ़ में महावीर जन्म कल्याणक महेत्सव:रक्तदान शिविर होगा, शहर में निकलेगी शोभायात्रा, लेजर शो होगा




प्रतापगढ़ में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज और कल विभिन्न भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के तहत आज सुबह 9 बजे से जूना मंदिर हॉल में रक्तदान शिविर जारी है। इसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। जिसमें 101 यूनिट से ज्यादा रक्तदान किया जा चुका है। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक टीम के सहयोग से यह शिविर संचालित हो रहा है, जिसमें समाज के लोग बढ़-चढ़कर रक्तदान कर रहे हैं। दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चलेगा दौर आयोजकों ने बताया कि रक्तदान शिविर के बाद दिनभर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कल, मंगलवार को सुबह 5 बजे निचला बाजार स्थित नया मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसमें श्रद्धालु भगवान महावीर के जयकारों के साथ शहर में भ्रमण करेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे नया मंदिर जी से एक भव्य चल समारोह शुरू होगा। इस शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े, सजे हुए लकड़ी के घोड़े, ध्वज, बग्गियां और म्यूजिकल बैंड-बाजे मुख्य आकर्षण रहेंगे। महिला मंडल और पाठशाला के बच्चों द्वारा तैयार झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जो अहिंसा का संदेश देंगी। भगवान महावीर के जीवन से जुड़े प्रसंगों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी शाम 7:30 बजे शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर से अहिंसा साइकिल रैली निकाली जाएगी। यह रैली शहर के तालाब के चारों ओर भ्रमण कर वापस मंदिर पर ही समाप्त होगी। रात्रि 8 बजे तालाब पर एक भव्य लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। इस शो में भगवान महावीर के जीवन से जुड़े प्रसंगों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। यह लेजर शो महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस प्रकार, यह महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पूरे दिन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *