कुएं में मिले दो लापता युवकों के शव:बदबू आने पर चला पता, उनके पास थी बाइक, लेकिन अभी तक नहीं मिली




अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में सोमवार सुबह 11 बजे एक कुएं से दो नवयुवकों के शव बरामद किए गए। दोनों युवक कई दिनों से लापता चल रहे थे। आसपास के इलाके में तेज बदबू फैलने पर ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान दोनों के शव कुएं में मिले। मृतकों में एक युवक सूंपा गांव का और दूसरा जैतपुरा गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि लापता होने के समय दोनों के पास एक बाइक भी थी, लेकिन अब तक बाइक का कोई अता-पता नहीं चला है। भिनाय थाना प्रभारी ओमप्रकाश मीणा् ने बताया कि जैतपुरा निवासी विष्णु व सूंपा निवासी सुरेन्द्र दोनों साले व बहनोई हैं। सूचना मिलते ही भिनाय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला। फिलहाल दोनों शव भिनाय राजकीय अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखे गए हैं। परिजनों की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच करेगी। अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *