नवादा में रामनवमी पर हिंसा में 20 गिरफ्तार:पथराव-आगजनी मामले में पुलिस की रेड; 10 डिटेन, इलाके में तनाव




नवादा जिले में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के मामले में रोड थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को हुए पथराव और आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है और 10 लोगों को डिटेन में लिया है। इस मामले में 50 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जबकि 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों समुदायों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी कर गिरफ्तारियां कर रही है। ‘चड्ढा गैंग’ नामक एक समूह के बारे में जानकारी मिली एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को ‘चड्ढा गैंग’ नामक एक समूह के बारे में जानकारी मिली। इस समूह के कुछ लोगों पर हिंसा भड़काने का आरोप है। रोह थाना प्रभारी राहुल अभिषेक ने एक-एक करके लोगों की पहचान की और ‘चड्ढा गैंग’ से जुड़े सदस्यों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस का मानना है कि इस गैंग ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और शांति बहाल करने के लिए लोगों से अपील कर रही है। पुलिस ‘चड्ढा गैंग’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सबूत जुटा रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गैंग कहाँ से संचालित होता है। डीएसपी हुलास कुमार ने पुष्टि की है कि ‘चड्ढा गैंग’ चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है और हिरासत में लिए गए अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *