कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र स्थित आशीर्वाद आनंदम अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला प्रोफेसर ने पूर्व पार्षद ओम गुंजल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि ओम गुंजल पिछले कई दिनों से उसे लगातार परेशान कर रहा है और उसका पीछा भी करता है। महिला प्रोफेसर के अनुसार, आरोपी कई बार उसकी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग तक पहुंच जाता है और शराब के नशे में उसके फ्लैट में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करता है। इतना ही नहीं, वह बार-बार बेल बजाकर उसे डराने का प्रयास करता है और धमकियां भी देता है। मामले में अनंतपुरा थाना अधिकारी रमेश कविया ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पूर्व पार्षद ओम गुंजल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला का पीछा करने, फ्लैट तक पहुंचने और जबरन घुसने की कोशिश करने जैसे गंभीर आरोपों महिला प्रोफेसर द्वारा लगाए गए है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link