धौलपुर में भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा:जन्म कल्याणक महोत्सव पर सकल जैन समाज ने निकाली




धौलपुर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सकल जैन समाज ने शहर में एक शोभायात्रा निकाली।
यह शोभायात्रा सुबह 9 बजे पुरानी सब्जी मंडी स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और पुनः जैन मंदिर पर समाप्त हुई। फूलों की बारिश से हुआ स्वागत
शोभायात्रा पुरानी सब्जी मंडी, तोप तिराहा, बजरिया, गडरपुरा रोड, राजाखेड़ा बस स्टैंड, डाकखाना चौराहा, सेठ प्रताप सिंह मार्ग, निहाल गंज, हलवाई खाना और हनुमान तिराहा से होकर गुजरी। मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। 10 झांकियां रही शोभायात्रा का हिस्सा
महोत्सव के दौरान भगवान महावीर स्वामी स्वर्णमयी रथ में विराजमान थे। यह रथ शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। जैन धर्म के सिद्धांतों और ‘जियो और जीने दो’ के संदेश पर आधारित लगभग 10 सुसज्जित झांकियां भी शोभायात्रा का हिस्सा थीं। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और भक्ति संगीत भी शोभायात्रा में शामिल थे।
शोभायात्रा में जैन समाज के पुरुष सफेद वस्त्रों में और महिलाएं पारंपरिक केसरिया साड़ियों में मंगलगान करते हुए शामिल हुईं। समाज के सभी वर्गों ने इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। जैन समाज धौलपुर के अध्यक्ष धनेश जैन ने बताया कि महोत्सव के तहत मंदिरों में सुबह स्वर्ण कलशों से अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाम को महाआरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर के सभी जिनालयों और मंदिरों को इस अवसर पर सजाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *