डीडवाना कुचामन जिले के मौलासर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी चालक की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना निमोद के रणवा पेट्रोल पंप के पास की है पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हो गई है। हादसे की पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि ट्रक चालक ने अचानक पेट्रोल पंप की तरफ टर्न लिया, उसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान अंकित जांगिड़ निवासी कुचामन के रूप में हुई है। वहीं, स्कूटी पर सवार दूसरे युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक अंकित जांगिड़ डिस्कॉम मेम संविदाकर्मी था।
Source link