लुधियाना में गैस संकट पर बड़ी राहत:DC बोले- '7 दिन में पटरी पर लौटेगी सप्लाई', प्रवासियों को अब लाइनों में नहीं लगना होगा




लुधियाना में एलपीजी (LPG) सप्लाई को लेकर मचे हाहाकार के बीच डिप्टी कमिश्नर (DC) ने आज बड़ी राहत दी है। ऑयल कंपनियों और खाद्य विभाग के साथ हाई-लेवल मीटिंग के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पैनिक होने की ज़रूरत नहीं है। अगले एक हफ्ते के भीतर गैस बुकिंग और होम डिलीवरी का सिस्टम पूरी तरह नॉर्मल हो जाएगा। इंडस्ट्री और प्रवासियों के लिए ‘स्पेशल प्लान’ सबसे बड़ी राहत फैक्ट्री वर्कर्स और प्रवासियों के लिए है। डीसी ने आदेश जारी किए हैं कि 5-5 किलो के सिलेंडर अगर किसी इंडस्ट्री में वर्कर्स को छोटे सिलेंडरों की ज़रूरत है तो मालिक उनकी लिस्ट वेरिफाई कराकर सीधे एजेंसी से गैस ले सकता है। इससे मज़दूरों को काम छोड़कर लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा और पलायन जैसी स्थिति पर रोक लगेगी। मीटिंग के 4 बड़े फैसले घरेलू पर्याप्त स्टॉक मौजूद ऑनलाइन बुकिंग और डोर-टू-डोर सप्लाई शुरू होंगे अगले 7 दिनों में पूरी तरह बहाल होगी नॉन-डोमेस्टिक सर्विस बिना किसी शर्त के 50% सप्लाई तुरंत शुरू करने के आदेश। दे दिए है तत्काल प्रभाव से इंडस्ट्री (PNG) भारत सरकार की गाइडलाइंस के तहत 70% तक की छूट जल्द लागू होगा केरोसिन पेट्रोल पंपों पर उपलब्धता को लेकर कल सुबह फैसला कल सुबह 10 बजे करेंगे बुकिंग के नियम: अभी इंतज़ार बाकी रिपोर्टर द्वारा बुकिंग के 25-40 दिनों के गैप पर पूछे गए सवाल पर डीसी ने कहा कि उन्होंने कंपनियों से अपील की है कि इसमें ढील दी जाए खासकर ग्रामीण इलाकों में जहाँ 40 दिन की लिमिट है। हालांकि फिलहाल बुकिंग का टाइम पीरियड पुराना ही रहेगा इसमें अभी कोई आधिकारिक बदलाव नहीं हुआ है। हमने ऑयल कंपनियों और गैस एजेंसियों के साथ रिव्यू मीटिंग की है। सप्लाई चेन को रिस्टोर किया जा रहा है। मेरा इंडस्ट्री मालिकों से निवेदन है कि वे अपने वर्कर्स के लिए एजेंसी से संपर्क करें ताकि पैनिक खत्म हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *