डंपिंग यार्ड को लेकर नगर निगम पर भड़के AAP नेता:जयपुर में गंदगी और टूटी सड़कों पर हल्ला बोल; बोले- जल्द कार्रवाई नहीं तो होगा आंदोलन




जयपुर में बढ़ती अव्यवस्थाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने ‘हल्ला बोल’ अभियान शुरू करते हुए नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी नेताओं ने शहर में सफाई, सड़कों और मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। जयपुर में बढ़ती अव्यवस्थाओं और नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर मोर्चा खोल दिया। यह कार्यक्रम पार्टी के अभियान “जयपुर नगर निगम हल्ला बोल” के प्रथम चरण के तहत आयोजित किया गया। ऐतिहासिक और पर्यटन शहर की हालत बिगड़ती जा रही प्रेस वार्ता को जिला अध्यक्ष अमित दाधीच और संगठन महामंत्री संगीता गौड़ ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जयपुर जैसे ऐतिहासिक और पर्यटन शहर की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, जबकि जिम्मेदार विभाग निष्क्रिय बना हुआ है। शहर में ये प्रमुख समस्याएं उठाईं नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर के कई इलाकों में: जैसी समस्याओं ने आमजन का जीवन मुश्किल बना दिया है। इन इलाकों का विशेष उल्लेख प्रेस वार्ता में आदर्श नगर, मालवीय नगर, सिविल लाइंस, बगरू, सांगानेर, विद्याधर नगर और झोटवाड़ा सहित कई क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं के अनुसार 15 वार्डों का फोटो सहित विस्तृत दस्तावेज तैयार किया गया है, जो जमीनी हकीकत को दर्शाता है। नगर निगम को सौंपा ज्ञापन प्रेस वार्ता के बाद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लाल कोठी स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचे और आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सभी समस्याओं का विस्तृत विवरण देते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई। आंदोलन की चेतावनी AAP नेताओं ने साफ कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी जनता के साथ मिलकर चरणबद्ध उग्र आंदोलन करेगी। इस अभियान में पार्टी के कई कार्यकर्ता जैसे मोहसिन कुरैशी, फिरोज़ुद्दीन, शहजाद खान, शाहरुख, प्रदीप आसुदानी, अशोक मेघवाल, हुमा खान, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, विनीत शर्मा, राशीद हसन, लोकेन्द्र कुलश्रेष्ठ, अभिषेक झा और योगेश अग्रवाल लगातार वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *