राजधानी जयपुर के आर्मी कैंट एरिया के सुनसान और जंगलनुमा इलाके में अज्ञात युवक की डेड बॉडी मिली। इससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बनीपार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बनीपार्क थाना प्रभारी अंजु कुमारी ने बताया- सोमवार शाम 5:45 बजे जीआरपी पुलिस ने सूचना दी। मौके पर देखा कि एक शव मिला, जो पूरी तरह से सड़ चुका था। शव पर कीड़े लगे हुए थे। शव करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। काफी हद तक पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है। लंबे समय तक खुले जंगल क्षेत्र में पड़े रहने के कारण बॉडी की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार प्रारंभिक जांच में मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगाल रही है और शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक संभवतः नशा करने के इरादे से सुनसान इलाके में गया हो, जहां किसी कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मामला सामान्य मौत, नशे के ओवरडोज, हादसा या किसी अन्य आपराधिक एंगल से जुड़ा है। फिलहाल बनीपार्क थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
Source link