पाली जिले के खिंवाड़ा गांव के प्रसिद्ध प्राचीन बालाजी मंदिर के मेला 31 मार्च को भरेगा। इसको लेकर पूरे गांव में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम में खिंवाड़ा सहित आस-पास के कई गांवों से श्रद्धालु आएंगे। जो बालाजी के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे।
श्री बालाजी मंदिर सेवा ट्रस्ट एवं श्री बालाजी समिति और ग्रामीणों की ओर से होने वाले इस आयोजन को लेकर पूरे खिंवाड़ा गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बालाजी मंदिर पर विशेष सजावट की गई। वह पूरे गांव के बाजार में जगह-जगह स्वागत गेट और सजावट की गई। शाम ढलने के बाद आकर्षक रोशनी से पूरा खिंवाड़ा गांव का मार्केट जगमगा उठता है जो काफी आकर्षित लगता है।
31 मार्च की सुबह निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
बालाजी मंदिर सेवा ट्रस्ट खिंवाड़ा के अध्यक्ष केवलचंद मांडोत ने बताया कि 31 मार्च की सुबह सात बजे भगवान महावीर जन्म कल्याण निमित्त प्रभात वरघोड़ा श्री सुमित नमिनाथ जिनालय से निकाला जाएगा। उसके बाद साढ़े 8 बजे भव्य असवारी (वरघोड़ा) पूरे गांव में निकाला जाएगा। बालाजी मंदिर सेवा ट्रस्ट खिंवाड़ा के सचिव एडवोकेट निर्मल आचार्य ने बताया कि खिंवाड़ा का बालाजी मंदिर करीब 700 साल पुराना है। हर साल यहां बालाजी का मेला भरता है। जिसमें खिंवाड़ा सहित आस-पास के कई गांवों के लोग आते है।
Source link