राजस्थान के कई शहरों में अवैध कैसिनो पार्टियां:लग्जरी फार्महाउस में जुआ; पत्ते बांटने के लिए लड़कियां, 2 लाख में एंट्री




राजस्थान के कई शहरों में गोवा की तर्ज पर अवैध कैसिनो पार्टियां चल रही हैं। लग्जरी विला या फार्महाउस दो दिन के लिए बुक कर देशभर से हाईप्रोफाइल लोगों को 1 से 2 लाख रुपए एंट्री फीस लेकर बुलाया जाता है। टेबल पर पत्ते बांटने के लिए लड़कियां, शराब-हुक्का पार्टी और सिक्योरिटी तक का इंतजाम किया जाता है। जयपुर के भांकरोटा इलाके में एक फार्महाउस पर चल रही ऐसी ही पार्टी पर पुलिस रेड में ऑर्गेनाइजर प्रदीप लालवानी समेत 16 लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग प्रदेश के कई शहरों में पहले भी ऐसी पार्टियां कर चुका है। पुलिस के मुताबिक 25 मार्च की रात इंप्रेस ग्रीन्स के 5 नंबर विला फार्म पर अलग-अलग राज्यों की लग्जरी कारें खड़ी दिखीं। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पार्टी में दिल्ली व गुजरात समेत कई राज्यों के लोग आते थे पुलिस जांच में सामने आया कि प्रदीप के पास जुआ खेलने के शौकीन वीआईपी और हाईप्रोफाइल लोगों की अलग लिस्ट थी। जयपुर, दिल्ली या किसी भी शहर में पार्टी रखी जाती तो इन्हीं लोगों को इनवाइट किया जाता था। पार्टी में दिल्ली, गुजरात, हरियाणा समेत कई राज्यों के लोग बुलाए गए थे। पकड़े गए ज्यादातर युवक बताए गए हैं। पुलिस से बचने के तरीके
पूछताछ में सामने आया कि अंधेरा होने के बाद ही टेबल सेटअप तैयार किया जाता था। इसके बाद फार्महाउस/रिसोर्ट बंद कर दिया जाता और बाहर प्राइवेट गार्ड तैनात रहते थे। अंदर की जानकारी लीक न हो, इसके लिए गेम शुरू होते ही सभी के मोबाइल फ्लाइट मोड पर कराए जाते थे और इस्तेमाल की अनुमति नहीं होती थी। कॉइन पर 5% कमीशन
खेल के लिए मिनिमम 500 रुपए में प्लास्टिक कॉइन दिया जाता था। खेलने की परमिशन कम से कम 1 लाख रुपए लेकर ही मिलती थी। पुलिस के मुताबिक अगर 20 लोग कुल 20 लाख रुपए दांव पर लगाते, तो 5% के हिसाब से 1 लाख रुपए कमीशन प्रदीप रखता था। पार्टी वीकेंड की बजाय बुधवार और गुरुवार को फिक्स होती थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *