गायों के बाड़े में निकला 4 फीट लंबा कोबरा:स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा, जानिए कैसे करें सांप से बचाव और उपचार




जैसलमेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी की दस्तक के साथ ही वन्यजीवों का रिहायशी इलाकों में निकलना शुरू हो गया है। जैसलमेर मुख्यालय से करीब 41 किलोमीटर दूर स्थित बड़ोडा गांव में बीती रात एक विशालकाय कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। स्नेक कैचर साहिल खान ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 10 बजे बड़ोडा गांव के एक रिहायशी मकान में परिवार का सदस्य गायों को बाड़े में करने गया था। जैसे ही वह बाड़े के भीतर दाखिल हुआ, अचानक उसके पैरों के बेहद करीब से एक करीब 4 फीट लंबा काला कोबरा फुंकार भरता हुआ निकला। अचानक सामने आए जहरीले सांप को देख युवक के होश उड़ गए। सांप देखते ही देखते पास ही रखे गोबर के उपलों (छानों) के ढेर में जाकर छिप गया। परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को मारने के बजाय उस पर नजर रखी और तुरंत जैसलमेर के वन्यजीव प्रेमी व स्नेक कैचर साहिल खान को सूचना दी। साहिल खान ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सूचना मिलते ही साहिल खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। रात के अंधेरे और उपलों के ढेर के बीच सांप को खोजना चुनौतीपूर्ण था। साहिल ने सावधानीपूर्वक उपलों को हटाकर कोबरा को लोकेट किया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद किया। रेस्क्यू के बाद कोबरा को आबादी क्षेत्र से दूर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप से बचाव और उपचार: विशेषज्ञ की सलाह स्नेक कैचर साहिल खान ने बताया कि गर्मी के मौसम में सांप ठंडी जगह की तलाश में अक्सर घरों या बाड़ों की तरफ आते हैं। ऐसे में बचाव और सही उपचार की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *