सतना सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि 7 जनवरी को रीवा रोड पर अनिकेत गौतम पर 5-6 लोगों ने जानलेवा हमला किया था और गोली भी चलाई थी। इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, लेकिन सनिल सिंह और विस्सू उर्फ विशाल शुक्ला फरार थे। तीन महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
करीब तीन महीने तक तलाश के बाद 30 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दूसरे हमले में भी शामिल था मुख्य आरोपी
पुलिस के अनुसार, सनिल सिंह 9 मार्च को हुई एक अन्य घटना में भी शामिल था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर डायवर्सन रोड स्थित एक मकान में सो रहे अमित सिंह उर्फ अब्बू पर जानलेवा हमला किया था। पहले तीन आरोपी पकड़े गए, बाकी थे फरार
इस दूसरे मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन सनिल सिंह सहित अन्य आरोपी फरार थे। सोमवार को जब पुलिस ने सनिल सिंह और विशाल शुक्ला को गिरफ्तार किया, तो दोनों मामलों में कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Source link