जालंधर के बाबू जगजीवन राम चौक के पास से एक प्रवासी मजदूर का नया मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दीपू, जो अपनी मेहनत की कमाई से मोटरसाइकिल की किस्तें भर रहा था, कल ही उसकी आखिरी किस्त जमा हुई थी और आज बाइक चोरी हो गई। घटना के समय वह सब्जी लेने गया था और महज 10 मिनट के भीतर चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। अब पीड़ित पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहा है।
10 मिनट में मोटरसाइकल गायब दीपू ने बताया की वह अपनी मोटरसाइकिल पर सब्जी लेने आया था। उसने अपनी बाइक गुरु हरगोबिंद एन्क्लेव के पास खड़ी की थी। उसने आगे बताया कि वह केवल 5 से 10 मिनट के लिए सब्जी लेने अंदर गया था। जब वह वापस लौटा, तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब बाइक नहीं मिली, तो उसे समझ आया कि चोरों ने उसकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया है।
तीन सालों से भर रहा था मोटरासाइकल का किस्त दीपू ने कहा कि वो पिछले तीन सालों से इस मोटरसाइकिल की किस्तें भर रहा था। उसने बताया कि कल ही उसने बैंक की आखिरी किस्त जमा की थी, जिसके बाद वह मोटरसाइकिल पूरी तरह उसकी हुई थी। लेकिन मालिकाना हक मिलने के अगले ही दिन यह चोरी हो गई। चोरी हुई मोटरसाइकिल काले रंग का नया स्प्लेंडर मॉडल है, जिसका नंबर PB 08 FD 0941 बताया जा रहा है। घटना के समय आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। पीड़ित के दोस्तों और परिजनों का कहना है कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से पाई-पाई जोड़कर यह वाहन खरीदा था। पुलिस में दर्ज कराई शिकायत स्थानीय लोगों का कहना है कि सब्जी मंडी के पास अक्सर वाहन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। ‘नो पार्किंग’ जोन होने के बावजूद लोग मजबूरी में वहां वाहन खड़े करते हैं, जिसका फायदा चोर गिरोह उठा रहे हैं। पीड़ित अब डिवीजन नंबर 5 के पुलिस थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा रहा है।
पुलिस जांच में जुटी पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जाएं ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Source link