नूरमहल से शिअद नेता BJP में शामिल:चुनाव से पहले सिख चेहरों पर दांव, शिअद के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके




नूरमहल एरिया के समाजसेवक और यूथ अकाली दल के पूर्व महासचिव अवतार सिंह रामेवाल भाजपा में शामिल हुए। चंडीगढ़ में जॉइनिंग के बाद इलाके में पहुंचने पर भाजपा मंडल नूरमहल के अध्यक्ष मनदीप शुक्ला ने उनका स्वागत किया। यूथ अकाली दल के पूर्व महासचिव रामेवाल पर बीजेपी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सिख चेहरे के नाते दांव खेला है। उनका भाजपा में शामिल होना सिख चेहरों की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। रामेवाल का राजनीतिक सफर लंबा रहा है। 2007 के विधानसभा चुनावों में वे शिरोमणि अकाली दल की ओर से नूरमहल (2007 में नकोदर की जगह नूरमहल विधानसभा सीट थी ) से उम्मीदवार रहे हैं। इससे पहले, वे गुरदीप सिंह भुल्लर के राजनीतिक विरोधी थे। जत्थेदार वडाला के खिलाफ SGPC चुनाव भी लड़े
रामेवाल ने 2011 में नकोदर से जत्थेदार कुलदीप सिंह वडाला के खिलाफ SGPC का चुनाव लड़ा था। वे 2012, 2017 और 2022 में लगातार तीन बार वडाला के विरोधी रहे हैं। अब भाजपा में शामिल होकर उन्होंने राजनीति में नई पारी की शुरूआत की है।
भाजपा को सिख चेहरों की तलाश
पंजाब में भाजपा को सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों की तलाश है, खासकर सिख चेहरों की। पार्टी में यह भी कहा जाता है कि वह टिकट वितरण में कोई मोलभाव नहीं करती। इस अवसर पर भूषण लाल शर्मा, डॉ. शक्ति, जोगिंदर सिंह कंडोला, राजिंदर सिंह कंडोला, राम लुभाया कंडोला, उमा शंकर, दीपू तकियार, बिक्रमजीत, बलवीर चंद, बीबी अमनदीप कौर, दीपा कंडोला, गुलजारी राम, देव राज, शिंदर पाल, नछत्तर सुंदरा कलां, मनोहर लाल कंडोला, विजय छाबड़ा, शिव कुमार, धर्म पाल और कबल चंद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *