भगवान महावीर स्वामी का मनाया जन्म कल्याण महोत्सव:रतलाम में चांदी की पालकी में सवार हुए भगवान; दर्शन-वंदन के लिए उमड़े लोग




रतलाम में श्री सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में 31 मार्च (मंगलवार) को भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है। सुबह मोती पूज्य बाबजी मंदिर से चल समारोह निकला। चांदी की पालकी में भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति को विराजित किया। पालकी उठाते हुए समाजजन चल रहे थे। भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए समाजजन पैदल चल रहे थे। चल समारोह शहर के अनेक मार्गों से होते हुए जैन स्कूल सागोद रोड पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगा। रतलाम में सकल जैन श्रीसंघ कई वर्षो से पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी एवं केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में विगत 15 वर्षों से भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मनाया जा रहा है। समस्त जैन श्री संघो के सानिध्य से यह आयोजन सफल होता है। रास्ते भर जगह-जगह पालकी में सवार भगवान महावीर स्वामी की समाजजनों ने पूजा की। चल समारोह में जैन संत भी समाजजनों के साथ शामिल हुए। यह भी रहा खास चल समारोह में इंद्र ध्वज, वैदिजी रथ, 5 धर्मध्वजा थामे समाजजन अश्व पर सवार हुए। रथ में महावीर स्वामी की मूर्ति को चांदी की पालकी और आकर्षक रथ में सवार की। भगवान की मनमोहक झांकियां, बैंड-बाजे आकर्षण का केंद्र रहे। भक्ति में समाजजन थिरकते हुए भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। चल समारोह में बड़ी संख्या में बच्चों समेत समाजजन शामिल हुए। देखें चल समारोह की तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *