राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी:छात्राओं ने मारी बाजी, पहली बार मार्च में घोषित हुआ रिजल्ट




बारां. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का परिणाम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घोषित कर दिया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम जारी किया। इस साल 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुई थीं, जिसमें कुल 9 लाख 10 हजार 9 विद्यार्थी पंजीकृत थे। बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है कि 12वीं का परिणाम मार्च महीने में जारी किया गया है। इससे पहले, बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परिणाम 24 मार्च को घोषित किया था, जो कि एक और नई बात थी क्योंकि आमतौर पर 12वीं के परिणाम पहले घोषित होते हैं। राज्य स्तर पर इस वर्ष (2026) आर्ट्स का परिणाम 97.54 प्रतिशत, कॉमर्स का 98.50 प्रतिशत और साइंस का 97.52 प्रतिशत रहा। पिछले साल (2025) आर्ट्स का परिणाम 97.78 प्रतिशत, कॉमर्स का 99.07 प्रतिशत और साइंस का 98.43 प्रतिशत दर्ज किया गया था। बारां जिले में साइंस स्ट्रीम में कुल 2469 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1585 छात्र और 884 छात्राएं शामिल थीं। इनमें से 2462 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 2409 उत्तीर्ण हुए। जिले में साइंस का कुल परिणाम 97.85 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.96 और छात्रों का 97.79 रहा। इसी तरह, आर्ट्स स्ट्रीम में बारां जिले से कुल 12221 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 5939 छात्र और 6282 छात्राएं थीं। परीक्षा में 12103 विद्यार्थी शामिल हुए और 11508 उत्तीर्ण हुए। जिले में आर्ट्स का कुल परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.21 और छात्रों का 96.83 रहा। दोनों ही स्ट्रीम में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस साल और पिछले साल का रिजल्ट प्रतिशत
95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की तस्वीरें भास्कर एप पर प्रकाशित की जाएंगी। इसके लिए छात्रों को अपनी फोटो, मार्कशीट की कॉपी के साथ माता-पिता, स्कूल, गांव-शहर का नाम संबंधित जिले के रिपोर्टर के मोबाइल नंबर- 6375746393 पर भेजना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *