जालंधर के सूर्या एन्क्लेव स्थित गुरु गोबिन्द सिंह ऐवन्यू में दिनदहाड़े एक महिला से पर्स बाइक सवार लुटेरों ने छीन लिया गया। यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरु गोबिन्द सिंह ऐवन्यू निवासी विक्रांत गुप्ता ने बताया कि उनकी बहन चेनाली अपने मायके आई हुई थीं। वह किसी काम से बाहर जाने के लिए घर के बाहर गली में खड़ी कार में बैठने लगी थीं, तभी पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया। जिसके बाद उनकील बहन ने शोर मचाया। लेकिन बाइक सवार लुटेरे पर्स छीनकर भागने में सफल हुए।
पर्स छीनकर लुटेरे भागे विक्रांत गुप्ता ने बताया पर्स में हजारों रुपये की नकदी, सोने के गहने, घर की चाबियां और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। लूट के दौरान परिवार ने शोर मचाया और लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बाइक की तेज रफ्तार के कारण लुटेरा भागने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही
विक्रांत गुप्ता ने थाना रामामंडी पुलिस को घटना की शिकायत दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वारदात के बाद इलाके के निवासियों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाया जा सके।
Source link