लुधियाना में खन्ना पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के पिता सौदागर सिंह सराओ को पायल से गिरफ्तार किया है। उन पर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का आरोप है। यह मामला पायल क्षेत्र का है, जहां हाल ही में एक आढ़ती से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती मांगने वाले ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल बताकर धमकी दी थी। शिकायत मिलने के बाद खन्ना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि फिरौती की यह मांग ऑस्ट्रेलिया में बैठे शगनप्रीत सिंह और पंजाब में रह रहे उसके पिता सौदागर सिंह ने की थी। तकनीकी साक्ष्य और अन्य सबूतों के आधार पर पिता-पुत्र की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद सौदागर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….
Source link