देवरिया में ट्रैक्टर ट्राली ने मासूम को रौंदा, मौत:नाबालिग ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार, जांच जारी




देवरिया में एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामला तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिधावे धर्मागत पट्टी का है। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 14 निवासी अनिल शर्मा का पुत्र आरव (4) अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चला रहा चालक नाबालिग था, जिसकी उम्र करीब 12 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। मृतक आरव अपने माता-पिता अनिल शर्मा और रुचि शर्मा का इकलौता बेटा था। उसकी एक 4 वर्षीय बहन भी है। बेटे की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *