मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े के सामने रखीं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। भटियारा मोहल्ला निवासी लाड़ो बाई ने अपनी बहू पर घरेलू हिंसा, मारपीट और भोजन न देने जैसे गंभीर आरोप लगाए। कलेक्टर ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेजकर समझाइश के निर्देश दिए। बड़ौनी तहसील के ग्राम छता की माधुरी अहिरवार ने शिकायत की कि पिछले ढाई साल से योजना की राशि नहीं मिल रही। इस पर कलेक्टर ने तत्काल जांच कर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पटवारी पर लापरवाही के आरोप, कलेक्टर ने मांगी रिपोर्ट
भांडेर तहसील के आंसुली गांव से आए मीनू जाटव और लोकेन्द्र सिंह जाटव ने आरोप लगाया कि संबल योजना की फाइल पर पटवारी हस्ताक्षर नहीं कर रहा। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए। इंदरगढ़ के धनौली गांव के देवी सिंह ने अपने बेटों पर जमीन कब्जाने और मारपीट का आरोप लगाया। इस पर प्रशासन ने राजस्व और पुलिस विभाग को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
Source link