जमुई जिले में दिनदहाड़े एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना टाउन थाना क्षेत्र के जमुई-लखीसराय मार्ग पर हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय ऑटो चालक अशोक यादव के रूप में हुई है, जो बैजनाथ यादव के पुत्र थे। यह वारदात ढंढ इलाके के समीप लखनधनमा के पास हुई। अशोक यादव प्रतिदिन की तरह चौक पर ऑटो लगाकर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। चार नकाबपोश हथियारबंद अपराधी मौके पर पहुंचे
इसी दौरान ढंढ की ओर से दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश हथियारबंद अपराधी मौके पर पहुंचे। अपराधियों ने अशोक यादव को पकड़कर उनकी कनपटी में बेहद नजदीक से गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी सिकंदरा-हलसी रोड की ओर फरार हो गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी है। अशोक यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो की शादी अभी बाकी है। इस घटना से परिवार सदमे में है।
Source link