डीग में पुलिस की व्यापारियों और सीएलजी के साथ बैठक:प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुलिस का सहयोग करने की अपील




डीग में मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस थाना परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। एडीशनल एसपी अखिलेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी और ग्राम रक्षक शामिल हुए। बैठक के दौरान सदस्यों से सुझाव मांगे गए, जिस पर व्यापारियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। एडीशनल एसपी अखिलेश शर्मा ने व्यापारियों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि नगर परिषद द्वारा निर्धारित सफेद पट्टी के बाहर ठेला लगाने वालों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी। शर्मा ने बताया कि पुलिस और सीएलजी सदस्य एक सेतु की तरह कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बाइकों के साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालने पर बाइक को जब्त कर चालक और मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त चौपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील भी की गई। बैठक में सीओ सीताराम बैरवा, शहर कोतवाली थाना अधिकारी राम नरेश मीणा, लखपत गुर्जर, जगदीश टकसालिया, राजेंद्र खंडेलवाल, दाऊ दयाल नसवारिया, पार्षद धीरज फौजदार ‘टिटू’, दुष्यंत परमार, पार्षद राहुल लवानिया, पूर्व पार्षद महेंद्र शर्मा ‘गुड्डू’, भगवान सिंह कोली, पूनम शर्मा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, फूल लोहिया, अनिल खंडेलवाल, गोपाल बीड़ी वाले, गिरीश शर्मा, रमेश अरोड़ा, सुरेश जैन, हरवीर लंबरदार, विक्रम एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *